फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी : प्रशासन ने मांगें नहीं मानी तो आरडब्ल्यूए करेगी प्रदर्शन, सेक्टर-20 के सदस्यों ने कहा कि पांच दिन व्यापार मंडल के साथ करेंगे संयुक्त रूप से प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20 और व्यापार मंडल सेक्टर-20 की एक्शन कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में व्यापार मंडल की तरफ से अनिल बांसल, संदीप, राकेश, मनोज सिंगला, उदित मेंहदीरता, अंकुर जैन, परवीन गुप्ता, बलविंदर शर्मा, अखिलेश, प्रकाश, जेपी जैन, रेजुल गर्ग और सुनंदा शामिल रहीं। रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से केके जिंदल, अविनाश मलिक, विद्यावरत पीपली और केके जेटली शामिल हुए।
विज्ञापन

मीटिंग में फैसला लिया कि पेड पार्किंग शुरू नहीं किया जाए। सेक्टर की ग्रीन बेल्ट को उजाड़कर आशियाना फ्लैट प्रशासन यहां पर नहीं बनाए। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को सेक्टर-20 के व्यापार मंडल के लोगों ने समर्थन दिया है। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सदस्यों ने बताया कि सेक्टरवासी दोनों मुद्दों पर चार पांच महीनों से लगातार संबंधित विभागों को ज्ञापन भेज रहे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा उचित सहयोग नहीं किया जा रहा है।
मीटिंग में प्रशासन के उदासीन रवैया और रेजिडेंट्स के दबाव को ध्यान में रखकर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आगामी 18 से 22 दिसंबर तक पांच दिन बूथ मार्केट के पास मेन रोड के सामने संयुक्त प्रदर्शन किया जाएगा। सर्वसम्मति से यह भी फैसला लिया गया कि अगर प्रशासन ने पेड पार्किंग तुरंत वापस न लिया और सेक्टर की ग्रीन बेल्ट को उजाड़ना बंद न किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें