फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वार्ड-4 बनेगा मॉडल स्वच्छता वार्ड, सेक्टर-9 और 10 की बदलेगी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों की सप्ताह में तीन बार सफाई, घर-घर होगा रोजाना कचरा संग्रहण
विज्ञापन

20 अतिरिक्त सफाई कर्मी और चार बेलदार होंगे तैनात
नगर निगम ने वार्ड-4 को मॉडल स्वच्छता वार्ड के रूप में विकसित करने की शुरू की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर को स्वच्छ और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने वार्ड नंबर-4 को मॉडल स्वच्छता वार्ड के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत सेक्टर-9 और सेक्टर-10 में सड़कों की सप्ताह में तीन बार सफाई, घर-घर से रोजाना कचरा संग्रहण और अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य इस मॉडल को सफल बनाकर भविष्य में अन्य वार्डों में भी लागू करना है।
नगर निगम की योजना के अनुसार वार्ड-4 की सभी सड़कों की सफाई सप्ताह में कम से कम तीन बार की जाएगी। अभी तक सफाई कार्य अनियमित रूप से होता रहा है, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा पार्कों, ग्रीन बेल्ट और अन्य हरित क्षेत्रों से बागवानी संबंधी कचरे का रोजाना उठान किया जाएगा, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ हरियाली भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रमुख सड़कों की सफाई रोड स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। वार्ड में प्रत्येक घर से रोजाना कचरा संग्रहण भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।
योजना को सफल बनाने के लिए नगर निगम सेक्टर-9 और 10 में 20 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती करेगा। बागवानी कचरे के उठान के लिए दोनों सेक्टरों को एक-एक ट्रॉली उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा पार्कों और सार्वजनिक स्थलों की देखभाल के लिए दो ब्रश कटर और चार बेलदार भी नियुक्त किए जाएंगे।
वार्ड पार्षद भरत हितैषी द्वारा नगर निगम सदन में रखे गए इस प्रस्ताव को पिछली बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। उनका कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल एक वार्ड की सफाई व्यवस्था सुधारना नहीं, बल्कि पूरे पंचकूला के लिए एक आदर्श मॉडल तैयार करना है। उनका मानना है कि वार्ड-4 में बेहतर सफाई, प्रभावी कचरा प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ होने से अन्य वार्ड भी इस मॉडल को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन


कोट
मॉडल स्वच्छता वार्ड की यह पहल पंचकूला के अन्य वार्डों के लिए भी मार्गदर्शक बनेगी। इससे सफाई व्यवस्था और ठोस कचरा प्रबंधन में सुधार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
— भरत हितैषी, पार्षद, वार्ड-4, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें