फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: थाना परिसर से सटी रेहड़ी-फड़ी हटाने पर विवाद, पार्षद और थाना प्रभारी में बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का हवाला देकर पुलिस ने की कार्रवाई, इंपाउंड वाहन भी हटाएकार्रवाई के दौरान पार्षद सौरभ गुप्ता और थाना प्रभारी के बीच हुई तीखी नोकझोंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिंजौर। थाना परिसर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को पुलिस ने थाना परिसर की चहारदीवारी से सटी रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान थाने के बाहर सड़क किनारे खड़े इंपाउंड वाहनों को भी वहां से हटाया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था में सुधार होने और राहगीरों व वाहन चालकों को सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई।
विज्ञापन

कई लोगों ने थाना परिसर के आसपास से रेहड़ी-फड़ी और इंपाउंड वाहनों को हटाने के कदम को उचित बताया, जबकि रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान रेहड़ी-फड़ी संचालकों की बात रखने पहुंचे पार्षद सौरभ गुप्ता और थाना प्रभारी राजेश कुमार के बीच तीखी बहस भी हुई।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि थाना परिसर और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दीवार से सटी रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें