फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान गांवों में एक माह के लिए स्थगित : चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को रबी सीजन के चलते गांवों में एक माह के लिए स्थगित किया है। 1 मई से इसे शुरू के साथ गांवों में शुरू किया जाएगा। सभी विधायक, कार्यकर्ता, पुलिस अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और विद्याथी अभियान में शामिल होंगे। इसे एक जन आंदोलन बनाया जाएगा। फिर पंजाब नशीली दवाओं के दुरुपयोग को पूरी तरह से खत्म करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। चीमा वीरवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरी अभियान चल रहा है और लुधियाना समेत अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर जागरूकता रैलियां हो रही हैं। एनडीपीएस अधिनियम के तहत पूरे पंजाब में 2,851 मामले दर्ज किए गए हैं और नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल 4,765 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा सरकार ने नशीली दवाओं के पैसे का उपयोग करके बनाई गई 55 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया है और नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़ी अन्य चीजों को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें