फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ताला तोड़कर दो लाख नकदी और जेवर चोरी

Fri, 04 Apr 2025 01:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर समेत दो लाख नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-9 निवासी राजन गुप्ता की शिकायत पर सेक्टर-10 पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजन गुप्ता ने बताया कि 28 मार्च को मकान में ताला लगाकर गांव सुनाम जिला संगरूर पंजाब घूमने गया था। 2 अप्रैल को आया तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे में बने गैलरी का दरवाजा और का बोर्ड का ताला टूटा था। उसमें रखे दो लाख नकदी और जेवर चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन


राजन गुप्ता ने बताया कि बोर्ड में रखे करीब दो लाख नकदी, कानों की चार बाली, सोने की चेन सहित अन्य सामान चोर ले गए। सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरपाल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार मौके पर पुलिस टीम ने जाकर छानबीन की है। वहीं मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें