फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जरा संभलकर चलिए... सड़क पर गड्ढे नहीं, गड्ढों में है सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अगर आप पंचकूला सेक्टर-20 संदीप विहार के निवासी हैं, तो इस सोसाइटी से बाहर निकलते समय जरा संभलकर चलिए। जी हां, आहिस्ता चलिए। जरा सी नजर हटते ही आपके साथ दुर्घटना हो जाएगी, क्यों कि यहां कदम-कदम पर बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। दरअसल देखा जाए तो यहां की सड़कों पर गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में ही सड़क है। ऐसे में नगर निगम की ओर से किया जा रहा शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा यहां सरासर फेल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

यहां के जीएच-79 के एक्जिट गेट से लेकर मुख्य मार्ग तक 150 से ज्यादा गड्ढे हैं। सड़कों पर हुए गड्ढों से दो पहिया वाहन चालकोें के अनियंत्रित होकर गिरने का डर बना रहता है। जबकि पैदल चलने वालों के पैर तक डगमगा जाते हैं। इन बदहाल सड़कों की वजह से यहां की जनता बेहाल है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इससे अनजान बने बैठे हैं। नतीजा सड़कों की बदहाली से एक ओर जहां लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं क्षतिग्रस्त सड़कों पर चलने से लोगों के वाहन बार-बार खराब हो रहे हैं।

सेक्टर-20 के मार्केट की पार्किंग में कब्जा
सेक्टर-20 मार्केट की पार्किंग सुबह सात बजते ही भर जाती है। बद्दी की कंपनियों में काम करने वाले और पंजाब से आने वाले लोग अपने वाहन इसी मार्केट की पार्किंग में खड़े करके अन्य सर्विस वाहनों से चले जाते हैं। इस कारण करीब 12 घंटे तक यहां वाहनों की पार्किंग रहती है। नतीजा पार्किंग फुल होने की वजह से अपने काम से मार्केट में आने वाले सोसाइटी के लोगों को मुख्य सड़क पर अपने वाहन पार्क करने पड़ते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बैंकोें में काम के लिए आने वाले लोगों को होती है। बैंकों के बाहर वाहनों का जैसे तांता लगा रहता है। इस बाबत स्थानीय लोगों ने कई पुलिस और नगर निगम को शिकायत दी, लेकिन अबतक कुछ समाधान नहीं निकल पाया।
विज्ञापन


सड़क पूरी तरह टूटी
सेक्टर-20 संदीप विहार के एक्जिट गेट से मुख्य मार्ग तक पूरी सड़क टूटी है। इस मार्ग पर 100 से ज्यादा गड्ढे हैं। यहां की सड़कों पर गड्ढे नहीं है बल्कि गड्ढों में ही सड़क है। नतीजा सेक्टर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। -कर्नल प्रवीण आहलुवालिया, निवासी जीएच-79 पंचकूला

सड़कों पर खड़े करने पड़ रहे वाहन
सेक्टर-20 मार्केट की पार्किंग सुबह नौ बजे तक फुल हो जाती है। यहां बद्दी में काम करने वाले नौकरी पेशा वाले अपनी वाहनों को सुबह से शाम तक पार्क कर देते हैं। नतीजा हम सेक्टर वासियों को मार्केट की पार्किंग जगह नहीं मिलती। सबसे ज्यादा परेशानी बैंकों में अपने काम से आने वालों को होती है। मजबूरन लोग सड़कों पर वाहन खड़े कर रहे हैं। -बिग्रेडियर परविंदर सिंह, निवासी जीएच-79 पंचकूला।


कोट
जीएच-79 से द गुरुकुल स्कूल के सामने से गुजरने वाली सड़क टूटी हुई है। अभी 80 हजार रुपये में सड़क को खुरचने का काम अलॉट किया गया है। इसके बाद सड़क की रिकार्पेटिंग के लिए टेंडर अलॉट किया जाएगा। -सुशील गर्ग, वार्ड पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें