फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कनाडा का वर्क वीजा के नाम पर युवक से 11 लाख 80 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर एक युवक से 11 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की गई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी विरूध, गुरप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह, राकेश रीखी, प्रभा रीखी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामगढ़ निवासी अरविंद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने मोहाली फेज-1 के रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सोल्यूशन के ऑफिस में 29 मई को 2023 को कनाडा का वर्क वीजा के लिए संपर्क किया था। वहां की कर्मचारी कोमल ने उसे वर्क वीजा और पीआर के बारे में बताया था। इसके बाद वह झांसे में लेकर फर्जी वर्क वीजा दिखाया। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उसे प्रोत्साहित किया गया। इसके लिए उन्होंने 11 लाख 80 हजार रुपये की मांग की थी। उसने 30 मई को 2023 को वह उसके ऑफिस गया तो उसे कर्मचारियों ने बताया कि तीन महीने में कई का वर्क वीजा बनकर आ गया है। उसने अपने सभी कागजात उन्हें दे दिए और कर्मचारी निताशा ने उसे फर्जी एलएमआईए लेटर दिखाया और उसके बताए हुए बैंक अकाउंट में 11 लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस से ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न वर्क वीजा आया और न रकम लौटाई। उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें