फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो साल से इंक्रीमेंट का इंतजार, हार्ट सेंटर कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के पीपीपी मोड हार्ट सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक पत्र
विज्ञापन

कर्मचारियों का दावा, भुगतान मिलने के बावजूद नहीं बढ़ाया गया वेतन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में पीपीपी मोड पर संचालित मेडिट्रिना हार्ट सेंटर के कर्मचारियों ने करीब दो साल से इंक्रीमेंट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। कर्मचारियों ने प्रबंधन को सामूहिक पत्र देकर जल्द वेतन वृद्धि लागू करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई है।
कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले करीब दो वर्षों से पूरी जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिला। उनका आरोप है कि पहले एससी और बीपीएल श्रेणी के मरीजों से संबंधित लंबित भुगतान का हवाला देकर वेतन वृद्धि टाल दी गई थी। कर्मचारियों के अनुसार अब भुगतान मिलने के बावजूद इंक्रीमेंट लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि जून में हुई सीसीयूएम बैठक के दौरान जुलाई के वेतन के साथ इंक्रीमेंट देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन जुलाई का वेतन भी बिना किसी बढ़ोतरी के जारी कर दिया गया। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ गया है।
कर्मचारियों ने पत्र में कहा है कि यदि उनके कार्य में कोई कमी है तो प्रबंधन उन्हें अवगत कराए, ताकि उसमें सुधार किया जा सके। अन्यथा सभी कर्मचारियों को समान रूप से वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। उन्होंने मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सामूहिक पत्र पर शांति, रमिंदर कौर, अमनदीप, परनीत कौर, नीलम, नेहा सैनी, संजय सिंह, कल्पना और पूजा रानी सहित कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं। कर्मचारियों ने प्रबंधन से मामले का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें