फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसा देवी में बुजुर्गों को मिलेगा यह

Wed, 02 Oct 2013 01:49 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों को अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर नवरात्र के दौरान माता मनसा देवी के दर्शन का नायाब तोहफा दिया है।
विज्ञापन


बगैर इंतजार, बिना धक्का मुक्की के सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में वीवीआईपी रास्ते से बुजुर्गों को नवरात्र के दौरान माता मनसा के दर्शन का अवसर मिलेगा।

इतना ही नहीं इसके लिए प्रशासन की ओर से वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए विशेष वाहन का भी इंतजाम किया जाएगा।

इस दौरान व्रतियों को खास व्यंजन भी मुहैया कराए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर सेक्टर-15 के वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने नवरात्र के दौरान सीनियर सिटीजंस के लिए ये घोषणाएं की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और उनके प्रति सभी वर्ग को आदर भाव रखना चाहिए।

एडीसी और मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के सीईओ एसपी अरोड़ा ने कहा कि माता मनसा देवी के दर्शन के लिए आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को इस बार वीवीआईपी रास्ते से ले जाया जाएगा, ताकि जिससे उनको किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इससे उन्हें न तो लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ेगा और न ही भीड़ से जूझना पड़ेेगा।

वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए खासतौर पर वाहनों के इंतजाम किए जाएंगे, ताकि उन्हें मुश्किलें पेश नहीं आए। अगर, कोई वरिष्ठ नागरिक व्रत रखता है तो उनके लिए खास व्यंजन तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


भक्तों के लिए यहां मिलेंगी बसें
श्रद्घालुओं को माता मनसादेवी मंदिर के दर्शन कराने के लिए इस बार प्रशासन बसों की व्यवस्था की है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 के बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और पंचकूला के बस अड्डे से एक दर्जन से अधिक बसें चलेंगी। यह बसें श्रद्घालुओं को मनसा देवी मंदिर तक लेकर जाएंगी।

व्रत में यह मिलेगा खाने को
कुट्टू के आटे के व्यंजन, देसी घी का हलवा, खीर के अलावा व्रतियों के हर रोज विशेष तरह के व्यंजन बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें