फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : वॉलंटियर कार्यक्रम समर्पण अपराध नियंत्रण में होगा कारगर, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार एक अनूठा वॉलंटियर कार्यक्रम-समर्पण जल्द लांच करेगी। इसके क्रियान्वयन से लोगों में समाज के प्रति समर्पण का भाव जगेगा और वे निस्वार्थ समाजसेवा के लिए आगे आएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संबंध में मंगलवार को यहां समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि समर्पण कार्यक्रम सरकार की बड़ी पहल है। इसके तहत समाज के ताने-बाने को ठीक करने में सहयोग मिलेगा, साथ ही कांउसिलिंग आदि कार्यों में सहयोग कर वॉलंटियर अपराध नियंत्रण में भी अहम भूमिका अदा करेंगे। समर्पण योजना के तहत वॉलंटियर का पंजीकरण कराया जाएगा। वॉलंटियर कितने घंटे का समर्पण प्रति सप्ताह कर सकेंगे, यह जानकारी भी वे आवेदन करते समय ही दर्ज करेंगे। जानकारी के आधार पर उनकी रुचि के अनुसार ही वॉलंटियर्स की सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन

सामाजिक क्षेत्र पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पण योजना के तहत मुख्य फोकस सामाजिक क्षेत्र पर करना है। इसके दृष्टिगत उन्होंने इस योजना में सामाजिक क्षेत्र के बिंदुओं पर विशेष जोर देने के लिए कहा है। पंजीकरण के दौरान बहुत से ऐसे लोग भी सामने आएंगे, जो अच्छे ट्रेनर हो सकते हैं। ऐसे लोगों को नैतिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण देने के काम में लगाएंगे तो योजना के उद्देश्य में और अधिक सफल होंगे। वॉलंटियर की सेवाएं शिक्षा, खेल, कौशल विकास, किसान एवं कृषि, पर्यावरण, सामाजिक ऑडिट, सरकारी योजनाओं में भागीदारी, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें