फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा विजनरी कमेटी का किया गठन : विधानसभा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के लिए जल्द एक विजनरी कमेटी का गठन किया जाएगा, जो सात सरोकारों को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ-साथ पंचकूला को देश और दुनिया में एक अलग पहचान दिलाने के विजन को साकार करने की दिशा में काम करेगी। वह सेक्टर-5 में स्थित एक निजी होटल में पंचकूला डेवलेपमेेंट एडवाइजरी कमेटी की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त महावीर कौशिक, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, सात सरोकारों के नोडल अधिकारी और पंचकूला डेवलेपमेेंट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में जहां सात सरोकारों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों ने पंचकूला को नशा, स्लम, प्लास्टिक, लावारिस पशु, स्ट्रे डॉग, अतिक्रमण, प्रदूषण मुक्त बनाने को लेकर अब तक किए कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया, वहीं पंचकूला डेवलेपमेंट एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों ने इस दिशा में और बेहतर कार्य करने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। ज्ञानचंद गुप्ता ने सभी सुझावों को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें लागू करवाने का आश्वासन दिया।
विस अध्यक्ष ने कहा कि पंचकूला में विकास की अपार संभावनाएं हैं। महानगरीय विकास प्राधिकरण के गठन के बाद पंचकूला में एजुकेशन, मेडिकल, टूरिज्म और स्पोर्ट्स हब बनने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के सेक्टर-32 में लगभग 31 एकड़ भूमि पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा और उनका प्रयास है कि अगले वर्ष से इस कॉलेज में छात्र-छात्राएं एमबीबीएस की पढ़ाई आरंभ कर सकेंगे। इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त महासचिव से भी बैठक की है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पंचकूला को प्रदर्शित करता लोगो तैयार किया जाएगा, जो पंचकूला को नई पहचान दिलाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए नगर निगम द्वारा बेहतरीन डिजाइनर्स के साथ-साथ स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर व हरा-भरा देखना चाहते है। इसी कड़ी में पूरे पंचकूला में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें एनजीओ, आरडब्ल्यूएज, मार्केंट एसोसिएशन और संबंधित विभाग के अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला के लिए एक ग्रीन टॉस्क फोर्स भी गठित की जाएगी, जो पंचकूला में पौधे लगाने के साथ उनका रखरखाव भी सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें