चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से विनोद मेहता को मुख्यमंत्री का प्रधान मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद मेहता ने मंगलवार को ही कार्यभार संभाल लिया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर की तरफ से उनके नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। मेहता गुरुग्राम के सेक्टर-52 स्थित आर्डी सिटी निवासी हैं। उनकी नियुक्ति के नियम व शर्तें जल्दी जारी की जाएंगी।