फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगी रेमडिसिवर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में अब रेमडेसिविर बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए यह निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ड्रग विभाग के अफसरों को इस बाबत आदेश दे दिए हैं। रेमडेसिविर के अंबाला गोदाम पर ड्रग कंट्रोल विभाग के अफसरों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कोविड के समय प्रदेश भर में केमिस्ट को जाने वाली रेमडेसिविर व अन्य दवाओं का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। रेमडेसिविर का मुख्य गोदाम अंबाला में ही है। उसकी कालाबाजारी के मामले सामने आने के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। अब अगर कोई भी मेडिकल स्टोर पर रेमडेसिविर लेने जाता है तो उसे आधार कार्ड दिखाना होगा। केमिस्ट अपने रिकॉर्ड में उपभोक्ता का आधार नंबर फीड करने के बाद यह दवा देंगे।
हरियाणा में पुलिस अब तक रेमडेसिविर की कालबाजारी करने वाले 3 लोगों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। विज ने कहा है कि अगर इस आपदा के समय कोई कालाबाजारी या मुनाफाखोरी करता है तो उसे सलाखों के पीछे डाला जाएगा। विज ने ऐसा करने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी को नहीं बख्शेंगे।
विज्ञापन

बजट स्वीकृत होने के बावजूद सिविल अस्पतालों में नहीं बने ऑक्सीजन आउटलेट
हरियाणा सरकार ने अक्तूबर 2020 में 14 करोड़ रुपये का बजट हर जिले के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन आउटलेट स्थापित करने के लिए जारी किया था। पीडब्ल्यूडी व बिजली विभाग को राशि भी जारी कर दी गई, लेकिन दोनों विभाग अभी तक ऑक्सीजन आउटलेट स्थापित करने में नाकाम रहे हैं। हरियाणा के कुछ ऑक्सीजन उत्पादक पंजाब, राजस्थान व दिल्ली में भी आपूर्ति करते हैं, इसलिए पूरा स्टॉक प्रदेश को नहीं मिल पाता। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हर जरूरतमंद को आपदा के समय ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी। सरकार के पास हर ग्रेड के हजारों ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें