फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के उपायों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी के पक्का तालाब क्षेत्र में सोमवार को सोर्स रिडक्शन अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोयल ने की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र का सर्वेक्षण करते हुए मलेरिया के संभावित स्रोतों की पहचान की और संक्रमण की पुष्टि वाले घरों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 10 समूह बैठकों का भी आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी। बताया कि जहां पानी जमा हो, वहां मिट्टी का तेल या काला तेल डाला जाए या फिर उस स्थान को मिट्टी से भर दिया जाए। वहीं, बुखार की स्थिति में निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल जांच एवं उपचार कराने की अपील की गई। अभियान में डॉ. गौरव प्रजापति, स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, प्रेम चंद, नसीब सिंह, सुनील कुमार और विनोद कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें