फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव श्यामटू में पंचायती भूमि पर अवैध कब्जों से परेशान ग्रामीणों ने उपायुक्त को शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव श्यामटू के कुछ लोगों द्वारा पंचायत भूमि पर किए अवैध कब्जे पर ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर अवैध कब्जों को मुक्त करवाने की मांग की है। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को उनके निवास पर मांग-पत्र सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव श्यामटू के सरपंच बलराम ने पंचायती भूमि पर नजदीकी लोगों से अवैध कब्जे करवा दिए हैं, जिसमें कुछ भूमि पहले पट्टे पर दी जाती थी, लेकिन हाल के समय में सरपंच द्वारा जानबूझकर बोली प्रक्रिया नहीं करवाई गई और पारिवारिक जनों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कब्जा करवा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपों के चलते उपायुक्त ने सरपंच को पहले निलंबित भी किया गया था, बावजूद इसके आज तक अवैध कब्जे नहीं हटवाए गए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर गुप्ता ने उपायुक्त पंचकूला को फोन कर मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें