पंचकूला। जिला अदालत मेंं सोमवार को केस की सुनवाई के लिए आई महिला को कुत्ते ने काट लिया। महिला को उसके परिजन सिविल अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरोंं ने महिला को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया। इसके बाद महिला केस की सुनवाई के लिए वकील से मिलने वापस आई। जिला अदालत में कुत्तों का आतंक बना हुआ है। इस कारण वकीलोंं और उनके क्लाइंटों में भी दहशत का माहौल है।
सुबह 10 बजे सेक्टर-20 आशियाना की रहने वाली कमला झा बेटे के केस के सिलसिले मेंं वकील अमित गोयल से मिलने आईं थीं। इसी बीच चेंबर के बाहर लेटे कुत्ते ने महिला का पैरा काट लिया। इस दौरान उनके खून बहने लगा। महिला कमला के परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए।पंचकूला जिला अदालत के वकील अमित गोयल ने बताया कि आए दिन कुत्ते काटकर लोगों को घायल कर रहे हैं। नगर निगम की ओर से इस पर कोई काम नही किया जा रहा है।