फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाकाबंदी में वाहन चोर दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी, पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस को देखकर आरोपी स्कूटी मोड़कर भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को बीड़ घग्गर गांव के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना हेलमेट एक युवक स्कूटी पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने अचानक स्कूटी मोड़ ली और भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल कुमार उर्फ टिकली (32) निवासी मौली जांगरा के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा स्कूटी के दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्कूटी चोरी की होने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी की स्कूटी बरामद कर जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें