फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वरुण चौधरी होंगे पंचकूला के नए सांसद, भाजपा की बंतो कटारिया को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अंबाला संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बंतो कटारिया को 46 हजार 417 मतों से हराकर इंडियन नेशनल कांग्रेस के वरुण चौधरी ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले इस सीट से लगातार तीन बार भाजपा प्रत्याशी स्व. रतनलाल कटारिया सांसद रह चुके हैं। इस लोक सभा चुनाव में मंगलवार को 15 साल का रिकार्ड टूट गया है। सुबह करीब आठ बजे मतगणना शुरू हुई। 10 बजे के बाद तापमान के साथ साथ वरुण चौधरी के मतों का ग्राफ भी बढ़ता गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढ़ाई बजे तक वरुण चौधरी भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया से करीब 21 हजार मतों से आगे निकल गए। लगातार मतों की बढ़त देख पार्टी के नेता और कार्यकर्ता झूम उठे। कांग्रेसियों ने कहा यहां मोदी लहर काम नहीं आई और कांग्रेसी अंतिम परिणाम आने से पहले ही ढोल-धमाके के साथ सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीत की रिपोर्ट आने से पहले ही पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन, कालका विधायक प्रदीप चौधरी सहित कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता अंबाला बधाई देने पहुंच गए। दूसरी तरफ कांग्रेस की बढ़त देख भाजपा के नेता और कार्यकर्ता धीरे-धीरे मतगणना केंद्रों से खिसकना शुरू हो गए। चुनाव परिणाम आते ही भाजपा के चुनावी कार्यालय में सन्नाटा छा गया।


पंचकूला और कालका में किसको कितना मिला मत
कालका विधानसभा क्षेत्र के 218 पोलिंग बूथों की मतगणना 14 टेबलों पर 16 राउंड में पूरी हुई। कालका विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की बंतो कटारिया को 69257, इंडियन नेशनल कांग्रेस के वरुण चौधरी को 58412, जननायक जनता पार्टी की किरण पुनिया को 1914, इंडियन नेशनल लोकदल के गुरप्रीत सिंह को 825, बहुजन समाज पार्टी के पवन रंधावा को 1340, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के कमल कुमार बराड़ा को 868, पीप्लस पार्टी ऑफ इंडिया के गुलाब सिंह को 240, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के डॉ. नितेश चोपड़ा को 95, भारतीय जवान किसान पार्टी के बलजीत सिंह को 379, भारतीय युवा जन शक्ति पार्टी के बेटा माम चंद को 158, इकम सनातन भारत दल के मेहर सिंह चालीया को 204, हरियाणा जनसेना पार्टी के राकेश कुमार को 281, बहुजन मुक्ति पार्टी के सूरज कुमार को 141, निर्दलीय मोहर सिंह को 149 और नोटा को 768 वोट मिले।
विज्ञापन

पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की बंतो कटारिया को 79172, इंडियन नेशनल कांग्रेस के वरुण चौधरी को 58251, जननायक जनता पार्टी की किरण पुनिया को 958, इंडियन नेशनल लोकदल के गुरप्रीत सिंह को 638, बहुजन समाज पार्टी के पवन रंधावा को 1512, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के कमल कुमार को 380, पीप्लस पार्टी ऑफ इंडिया के गुलाब सिंह को 149, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के डा. नितेश चोपड़ा को 84, भारतीय जवान किसान पार्टी के बलजीत सिंह को 184, भारतीय युवा जन शक्ति पार्टी के बेटा माम चंद को 104, इकम सनातन भारत दल के मेहर सिंह चालीया को 179, हरियाणा जनसेना पार्टी के राकेश कुमार को 250, बहुजन मुक्ति पार्टी के सूरज कुमार को 100, निर्दलीय मोहर सिंह को 118 और नोटा को 1168 वोट मिले। 25 मई को कालका विधानसभा के 218 पोलिंग बूथों पर 200181 वोटरों में से 1,35,031 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें से 72,442 पुरूष, 62588 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर शामिल रहा था। पंचकूला विधानसभा के 206 पोलिंग बूथों पर 2,32,913 वोटरों में से 141247 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें से 75551 पुरुष और 65696 महिलाओं शामिल रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें