फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका अस्पताल में पहुंची वैक्सीन, लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। दो दिन से कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहे कालका एसडीएच में बुधवार को 160 से अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया। एसएमओ डॉ. रूपिन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि बुधवार को 300 डोज अस्पताल भिजवाई गई थी। इस प्रकार दो दिन से लौट रहे लोगों ने बुधवार को टीका लगवाया। टीकाकरण की खबर मिलते ही सुबह से ही अस्पताल परिसर में भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। स्थानीय के अलावा दूर गांवों से आने वाले लोगों ने शाम तक एसडीएच कालका में टीका लगवाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने किया था ट्वीट
कालका और पिंजौर के सभी अस्पतालों में वैक्सीन की कमी से परेशान लोगों की शिकायत को शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को ईमेल और ट्वीट से अवगत कराया था। वैक्सीन की कमी के चलते एडवोकेट मुकेश सोढी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय सिंगला ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था।
कालका-पिंजौर में वैक्सीन की नियमित आपूर्ति की जाए : प्रदीप चौधरी
पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतर वृद्धि हो रही है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था को मजबूत किया जाए। पिंजौर कालका में वैक्सीन में कुछ कमी की शिकायत आ रही है। अभी 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को टीका नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसे दूर कर टीका उपलब्ध करवाना चाहिए। चौधरी ने कहा कि कालका क्षेत्र के लोग वैक्सीन को लेकर उत्साहित हैं, अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें