पंचकूला। जिले में बुधवार को 1486 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 717 वरिष्ठ नागरिकों, 45-59 आयु वर्ग के 638 नागरिकों, 47 हेल्थ वर्कर और 84 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल रहे। टीकाकरण के लिए पंचकूला में 22 केंद्र बनाए गए थे। इसमें से 14 सरकारी जबकि आठ निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में 138091 लोगों को कोविशील्ड लगाई जा चुकी है। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 64327 वरिष्ठ नागरिकों, 45-59 आयुवर्ग के 46308 के अलावा 11393 हेल्थ वर्करों और 16063 फ्रंटलाइन वर्करों को कोविशील्ड लगाई गई।