पंचकूला। जिले के 22 केंद्रों में सोमवार को 734 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। टीकाकरण सरकारी केंद्रों में ही किया गया। इसमें एक हेल्थ वर्कर, 20 फ्रंटलाइन वर्करों, 18-44 आयुवर्ग के 200 लोगों, 45-59 आयु वर्ग के 371 के अलावा 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 142 को कोविशील्ड लगाई गई।
अब तक पंचकूला में 214098 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से 11954 हेल्थ वर्करों, 18516 फ्रंटलाइन, 39946 टीके 18-44 आयु वर्ग जबकि 45-59 आयु वर्ग के 66217 लोगों को टीके लगाए गए हैं। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के 77465 लोगों को भी टीका लगाया गया है।