पंचकूला। जिले में कोरोना के संक्रमण से सोमवार को भी दो लोगों की मौत हो गई है। इस प्रकार जिले में संक्रमण से 349 लोग दम तोड़ चुके हैं। सोमवार को 64 नए संक्रमित मामले आए हैं। यह सभी पंचकूला के हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 96.12 फीसदी पहुंच चुका है, जबकि सक्रिय 813 मामले हैं। संक्रमण से दम तोड़ने वालों में सेक्टर-21 निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-14 निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 64 मामले सामने आए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को अब्दुल्लापुर, बढ़ोना कला, भरेली, घाटीवाला, कालका, महेशपुर, मढ़ावाला, एमडीसी-5 से एक, नग्गल, नटवाल, पलसरा, सूरजपुर, सेक्टर-7, 14, 16, 19, 24 से एक-एक केस सामने आया है। बरवाला से चार, मल्लाह से दो, पिंजौर से छह, सकेतड़ी से तीन, सेक्टर-10 से दो, सेक्टर-12 से दो, सेक्टर-15 से दो, सेक्टर-2 से दो, सेक्टर-20 से चार, सेक्टर-21 से चार, सेक्टर-25 से दो, सेक्टर-4 से दो, सेक्टर-9 से दो, स्यामटू से आठ मामले सामने आए हैं।
अब तक 3,37047 की सैंपलिंग हुई
पंचकूला में अब तक 337047 की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से 39547 कोरोना संक्रमित मिले हैं। पंचकूला के कोरोना संक्रमितों की संख्या 29965 है। इसमें से 28803 कोरोना ठीक हो चुके हैं। अब पंचकूला में कोरोना के सक्रिय मामले 813 बचे हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 349 लोगों की मौत हो चुकी है।