फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएससी में चार सदस्यों के पद हुए खाली, जल्द नियुक्तियों की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के कुल आठ सदस्यों में से 4 पद खाली हो गए हैं। दो सदस्यों का कार्यकाल मार्च 2020 में पूरा हुआ था, जबकि दो सदस्यों ने इसी 12 जून को अपना कार्यकाल पूरा किया। आधे पद खाली होने से सरकार ने जल्द नियुक्तियों की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदस्यों की नियुक्ति में जजपा को भी हिस्सा मिलने की चर्चाएं हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोर्ड, निगमों व आयोग में खाली पदों पर नियुक्तियों को लेकर काफी समय से प्रयासरत हैं। वह सीएम के अलावा दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष भी यह मांग उठा चुके हैं। अब खाली पदों पर नियुक्तियां कब शुरू होती हैं, इसका भाजपा, जजपा दोनों के नेताओं को इंतजार है।
पूर्व भाजपा सरकार ने 12 जून, 2015 को डॉ. कुलबीर छिकारा और डॉ. वंदना शर्मा को नियुक्त किया था। इनके अलावा पूर्व हुड्डा सरकार में नियुक्त नीलम सिंह और राजेश वैद का छह साल का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। अगस्त 2016 में नीता खेड़ा और जय भगवान गोयल, मई 2017 में सुरेंद्र सिंह और दिसंबर 2017 में डॉ. पवन कुमार को सदस्य नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल 2022 व 2023 में पूरा होगा। 22 अक्टूबर, 2020 को ही आयोग के नए चेयरमैन आलोक वर्मा सेवानिवृत्त आईएफएस ने कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 316 (2) के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग में चेयरमैन और सदस्यों का कार्यकाल नियुक्ति के छह वर्ष तक या उनकी आयु 62 वर्ष होने तक जो भी पहले हो, होता है। लोक सेवा आयोग में नियमित चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 316 (1) में की जाती है।
हेमंत ने कहा कि एक संवैधानिक आयोग में रिक्त पड़े सदस्यों के पदों को एक वर्ष से अधिक समय तक खाली रखना न्यायोचित नहीं हैं। आयोग ग्रुप ए और ग्रुप बी अधिकारियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित कर राज्य सरकार को चयनित उम्मीदवारों की अनुशंसा भेजता है। इस वर्ष आयोग ने एचसीएस (न्यायिक) और एचसीएस (कार्यकारी) सेवा के पद भरने का विज्ञापन जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें