फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्थान मेला : डीसी ने किया स्टालों का निरीक्षण, कालका स्थित बीडीपीओ कार्यालय में हुआ मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका/ पिंजौर। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत कालका पुलिस स्टेशन के समीप स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में दो दिवसीय मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। उपायुक्त महावीर कौशिक ने मेले में 18 विभागों की ओर से लगाए स्टालों का निरीक्षण किया और वहां आए लाभार्थियों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया।
विज्ञापन

महावीर कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना हरियाणा सरकार की एक अहम योजना है, जिसके तहत सबसे गरीब परिवारों की पहचान की गई है। इस योजना के तहत कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के उपायों का एक पैकेज अपनाया जा रहा है ताकि अंत्योदय परिवारों की वार्षिक आय कम से कम 1 लाख 80 रुपये प्रतिवर्ष तक बढ़ाई जा सके। जिला में 30 नवंबर से 30 दिसंबर तक जिला में विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आज सरकारी विभागों के साथ-साथ पंचकूला के औद्यौगिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया था ताकि ऐसे पात्र लाभार्थी जो 18 विभागों की योजनाओं का लाभ नहीं ले सकते उन्हें फैक्ट्री या उद्योगों में रोजगार दिलवाया जा सके। कौशिक ने कहा कि उन्होंने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर अधिक से अधिक लोगों को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार प्रदान करने के लिए कहा है। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

102 परिवारों ने पात्रता के आधार पर लिया लाभ
उपायुक्त ने बताया कि आज आयोजित मेले में 102 परिवारों ने अपनी पात्रता के आधार पर विभागों की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि मेले में खास बात यह रही कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं ने भी सरकार की योजनाओं के माध्यम से स्वावलंबी बनने में गहन रुचि दिखाई। उधर, गांव कीरतपुर से आई हरविंदर कौर ने हरियाणा सरकार की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह आईटीआई पास हैं और बेरोजगार हैं। मेले में आकर उन्हें जानकारी प्राप्त हुई है कि वह किस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकती हैं। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें फोन और मैसेज के माध्यम से इस मेले में आने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस प्रकार के मेले बेरोजगारों को रोजगार दिलवाने व गरीब लोगों की आय को बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।
दिव्यांगजनों को 8 ट्राइसाइकिल व 10 व्हील चेयर बांटीं
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उपायुक्त महावीर कौशिक ने मेले के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला की ओर से दिव्यांगों को 8 ट्राइसाइकिल और 10 व्हील चेयर वितरित किए। इस अवसर पर एसडीएम कालका ममता शर्मा, कालका नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिंजौर मार्टिना महाजन, डीआईओ सतपाल शर्मा और जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव सविता अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें