फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्यूबवेल लगाने के विवाद में चाचा ने भाई व भतीजे पर तलवार से किया हमला

विज्ञापन
पंचकूला के गांव कामी में लड़ाई के बाद घायल पिता समेत दो बेटे सेक्टर 6 अस्पताल में उपचाराधीन।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने घायलों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। खेत में कब्जे के लिए दो पक्षों में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव कामी में खेत में काम कर रहे भाई और भतीजे पर चाचा और उसके दो लड़कों ने तलवार से हमला कर घायल कर दिया। वारदात में बरवाला के पास गांव कामी निवासी कर्मचंद और उनके दो बेटे मनीष और अमित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने तीनों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पिता के सिर पर और एक बेटे के सीने पर तलवार से गंभीर चोटें आई हैं। घायल मनीष कुमार ने बताया कि वीरवार को खेत में ट्यूबवेल लगवाने को लेकर समझौता किया था। शुक्रवार सुबह 11 बजे घर के पास खेत में ट्यूबवेल लगवाने का काम करवा रहा था। कुछ देर बाद चाचा रूपचंद अपने दोनों बेटे साहिल और अमन के साथ आए और तलवार से हमला कर दिया। हमले से पिता कर्मचंद के सिर और पैर में चोटें आई हैं। वहीं छोटे भाई अमन के सिर व छाती पर तलवार लगने से जख्म हो गया है। बीच बचाव करते हुए उसके भी पैर में चोट लगी है। सेक्टर-6 अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सुरेश पाल ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी हैं। हमलावर घायल के चाचा और भतीजे हैं। तीनों के खिलाफ शिकायत मिली है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें