फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीमंदिर ओवरब्रिज पर बाइक हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। चंडीगढ़ से दोस्तों के साथ सोलन जा रहे दो युवकों की शुक्रवार देर रात करीब एक बजे चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक आशीष चला रहा था। रास्ते में दोनों अपने दोस्तों से आगे निकल गए। जब दोस्त कुछ देर बाद वहां पहुंचे तो दोनों को हाईवे पर जख्मी हालत में पड़ा देखा। कार चालक की मदद से उन्हें सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आशीष (20), सेक्टर-28 चंडीगढ़ और प्रदीप (22), सेक्टर-45 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दोस्तों के साथ निकले थे सोलन, रास्ते में बिछड़ गया साथ
शुक्रवार रात कुछ दोस्त अलग-अलग बाइकों पर चंडीगढ़ से सोलन के लिए निकले थे। आशीष और प्रदीप एक ही बाइक पर थे। दोनों अपने दोस्तों से आगे निकल गए। रात करीब एक बजे दोस्त चंडीमंदिर टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले हाईवे ओवरब्रिज पर पहुंचे तो दोनों सड़क पर पड़े मिले। हादसा कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक किस तरह हादसे का शिकार हुई। हादसे के समय बाइक की स्थिति क्या थी और किसी दूसरे वाहन की इसमें भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी।
विज्ञापन

पांच बहनों का इकलौता भाई था आशीष
20 वर्षीय आशीष मूलरूप से सीतापुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह पांच बहनों का इकलौता भाई था। चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में परिवार के साथ रहता था और एक सैलून में नौकरी करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

तीन भाइयों और दो बहनों में था प्रदीप
22 वर्षीय प्रदीप मूलरूप से हरदोई, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह तीन भाइयों और दो बहनों में एक था। सेक्टर-45 चंडीगढ़ में अपने भाइयों के साथ रहता था और प्राइवेट नौकरी करता था। दोस्तों के साथ सोलन जाते समय हुए हादसे में उसकी भी जान चली गई। घटना की सूचना के बाद प्रदीप के परिवार में भी शोक छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें