पंचकूला। मेरा युवा भारत, पंचकूला की उपनिदेशक सुरमयी ने 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत आयोजित ऑनलाइन क्विज में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। क्विज 30 सितंबर 2026 तक माय भारत पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। इसमें 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक प्रतिभागी को एक ही अवसर मिलेगा और भागीदारी निशुल्क है। उन्होंने युवा संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों व स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया।