फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर काबू तीन बाइक भी बरामद

Wed, 07 May 2025 01:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मंदिर में चोरी करने के दो अराेपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजवीर उर्फ सैंकी निवासी शैंशीवाला जिला सोलन और प्रशांत कुमार निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी थाना बरोटीवाला जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजवीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपी प्रशांत को तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को दी शिकायत में शाहपुर निवासी रविकांत शर्मा ने बताया था कि उनके गांव में प्राचीन शिव मंदिर है। 28 अप्रैल को सुबह वह माथा टेकने गया तो पाया कि मुख्य द्वार की कुंडी टूटी है। मंदिर में रखे दानपात्र के दोनों ताले टूटे थे।
जब दान पात्र चेक किया तो पाया उसमें 3 से 4 हजार रुपये गायब थे जो किसी ने चोरी कर लिए। सूचना के तुरंत बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम पहुंची व पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। मामले में पुलिस ने 2 चोरों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

मामले में बीते 30 अप्रैल को पहले आरोपी राजवीर काे गिरफ्तार किया। तीन दिन के रिमांड में पूछताछ के बाद आरोपी से मंदिर से चोरी किए 440 रुपये बरामद हुए। आरोपी पर थाना बरोटीवाला हिमाचल में चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें