फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आपात स्थिति से निपटने के लिए कालका अस्पताल में बनाई दो टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। आपात स्थिति ने निपटने के लिए एसडीएच कालका में भी तैयारी कर ली गई हैं। एसडीएच में सामूहिक आपदा टीम बनाई गई है जो कि इस प्रकार की स्थिति में अपना कार्य करेगी। एसएमओ डाॅ. राजीव नरवाल ने बताया कि आपात स्थिति में हालातों से निपटने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं, जिसमें पहली फर्स्ट रिस्पांस टीम और दूसरी सेकेंड रिस्पांस टीम है। साथ ही एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। एसएमओ ने बताया कि किसी भी तरह की आपात स्थिति की जानकारी मिलने पर वह तुरंत ग्रुप में मैसेज फ्लैश करेंगे। इसके बाद डॉक्टरों की टीम पांच से दस मिनट में अस्पताल पहुंच जाएगी। वहीं अगले 15-20 मिनट में सेकेंड रिस्पांस टीम भी मौके पर पहुंच जाएगी। फर्स्ट रिस्पांस टीम में नजदीक के डॉक्टरों का ग्रुप बनाया गया है। हम प्रत्येक कंडीशन से निपटने के लिए तैयार हैं। डॉ. नरवाल ने बताया कि दोनों टीमों में पांच-पांच डॉक्टरों का ग्रुप बनाया गया है। बताया कि इन दोनों टीमों में अस्पताल के डाक्टरों के अलावा निजी अस्पतालों के डॉक्टर और एंबुलेंस भी शामिल की गई हैं। वहीं, एंबुलेंस के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कालका एसडीएच में दो एंबुलेंस हैं।
विज्ञापन

यहां के निजी अस्पतालों में कुल सात एंबुलेंस हैं, साथ ही कार्डिनेट रहेगा। जरूरत पड़ने पर वहां से भी एम्बुलेंस की सहायता ली जा सकती है। एसएमओ ने कालका एसीपी आशीष कुमार से भी फोन पर होमगार्ड अस्पताल में तैनात करने की भी मांग की है। एसएमओ ने बताया कि अस्पताल में आने ओर जाने के लिए एक ही रास्ता बना हुआ है। ऐसे में मरीज के साथ-साथ उसके रिश्तेदार भी आते हैं जो कि कहीं भी गाड़ी खड़ी कर अस्पताल में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें