फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑटो चालक के सिर पर मारा लोहे का एंगल

Sat, 10 May 2025 01:44 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का सामान डिलीवर करने गए चालक से मालिक ने की मारपीट
विज्ञापन


ऑटो चालक देरी लेकर पहुंचा सामान, गुस्साए मालिक ने रॉड से सिर पर किया हमला

संवाद न्यूज एजेंसी


पंचकूला। पिंजौर क्षेत्र में बिजली का सामान डिलीवर करने आए एक ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि देरी से पहुंचने पर एक व्यक्ति ने चालक से गाली-गलौज कर उसे थप्पड़ मारा और लोहे के एंगल से सिर पर हमला कर दिया। घायल चालक को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।



पीड़ित रक्षा राम शुक्ला (42) सूरजपुर बीसीडब्ल्यू कॉलोनी पिंजौर में किराया पर रहता है। मूल रूप से जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश निवासी हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। 8 मई को वह ऑटो से चंडीगढ़ सेक्टर-26 गोयल इलेक्ट्रिक कंपनी से बिजली का सामान लेकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 जय मां पावर सिस्टम कंपनी पंचकूला पहुंचा। इस दौरान उसके साथ पत्नी और बच्चे भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रक्षा राम ने बताया कि रास्ता भूलने के कारण वह कंपनी में आधा घंटा देरी से पहुंचा, जहां शंकर नामक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। देरी से आने को लेकर नाराज शंकर ने उसे थप्पड़ मार दिया। जब रक्षा राम ने खुद को बचाने के लिए धक्का दिया तो वह गिर पड़ा। इसके बाद शंकर ने लोहे के एंगल से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। थाना सेक्टर-20 में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें