फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी के समीप जंगल के तालाब में नहाने गए पांच युवकों में से दो की डूबने से मौत

Wed, 17 Apr 2024 09:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक को दोस्तों ने बचाया, वीरवार को निकाले जाएंगे शव, जांच के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। मोरनी के समीप जंगल में स्थित तालाब में बुधवार को देर शाम नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक युवक को उसके दोस्तों ने बचा लिया। सूचना पाकर चंडीमंदिर थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की। अंधेरा होने के कारण शवों को वीरवार को सुबह निकाला जाएगा। मृतकों की पहचान इरफान (18) मनीमाजरा चंडीगढ़ और प्रिंस (18) रामगढ़ पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अजय मनीमाजरा निवासी ने बताया कि वह अपने चार दोस्त अमन, इरफान, प्रिंस और गांधी के साथ बुधवार शाम करीब चार बजे मोरनी स्थित निजी होटल से करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल में बने तालाब में नहाने के लिए गए थे। वहीं पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
पैर फिसलने से तीन युवक तालाब में गिरे

अजय ने बताया कि इरफान, प्रिंस और अमन नहाने के बाद तालाब के किनारे पर खड़े थे। अचानक पैर फिसलने के बाद तीनों तालाब में गिर गए। अजय और गांधी ने तुरंत अमन को बाहर निकाल लिया। लेकिन पानी अधिक होने के कारण वे इरफान और प्रिंस को बाहर नहीं निकाल पाए। जंगल में मोबाइल फोन का नेटवर्क न होने के कारण युवक जंगल से बाहर आए और चंडीमंदिर थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही चंडीमंदिर थाना एसएचओ पृथ्वी सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इरफान अपने मामा की केमिस्ट की दुकान मनीमाजरा में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी वन विभाग को दी

एसएचओ पृथ्वी सिंह ने बताया कि तालाब में पानी अधिक है, इसलिए शवों का पता नहीं चल सका है। जंगल में छाए अंधेरे में कोई दूसरा इंतजाम भी नहीं हो सका है। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। वीरवार को शवों को बाहर निकाला जाएगा। जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें