फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किटी स्कीम और सस्ते सोने के नाम पर 56 लाख की ठगी, दो ज्वेलर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
10 परिवारों से एडवांस लेकर फरार हुए आरोपी, दिल्ली-यूपी से दबोचे नकदी व आभूषण बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। किटी स्कीम और सस्ते सोने का लालच देकर 10 परिवारों से 56 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले दो ज्वेलर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एडवांस रकम लेकर दुकान बंद कर फरार हो गए थे, जिन्हें दिल्ली और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार मढ़ावाला स्थित श्री हरिदास ज्वैलर्स के संचालकों ने ग्राहकों को सस्ते सोने और आकर्षक स्कीमों का झांसा देकर नकद व बैंक के जरिए रकम जमा करवाई। आरोपियों ने करीब 56 लाख 75 हजार 738 रुपये लेने के बाद दिवाली पर गहने देने का वादा किया और फिर दुकान बंद कर मोबाइल नंबर भी बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

मोरनी निवासी महिला सहित अन्य पीड़ितों की शिकायत पर जांच शुरू हुई, जिसमें ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने 27 मार्च को ओमप्रकाश निवासी बिहार को उत्तर प्रदेश और पारस मनी दुबे को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चांदी के आभूषण, घड़ियां, पांच मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने ठगी की रकम से उत्तर प्रदेश में नई ज्वैलरी दुकानें खोलीं और पैसे विभिन्न स्थानों पर छिपा रखे हैं। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट ने चार दिन के रिमांड पर भेजा है। इस दौरान शेष रकम, आभूषणों की बरामदगी, अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें