मोहाली। एंटी नार्कोटिक्स-कम-स्पेशल ऑपरेशन सेल ने दो नशा तस्करों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एयरपोर्ट रोड पर स्थित चावला होटल के पास से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ बिल्ला वासी अबोहर और अमृतजोत सिंह उर्फ सुल्तान वासी अड्डा झब्बाल के रूप में हुई है। उनके खिलाफ एएनटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
इंस्पेक्टर दरबारा सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो नशा तस्कर मोहाली एरिया में नशे की सप्लाई देने आए हैं। सूचना पर टीम ने नाकाबंदी कर ली। खरड़ से चीमा बॉयलर लाइट पॉइंट की ओर आ रहे बाइक सवार दो युवकों पर शक होने पर टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान उनसे 50 ग्राम हेरोइन मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ बलौंगी थाने में केस दर्ज करवाया।