फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में हादसा: चंडीगढ़ से बाइक पर सोलन जा रहे दो युवकों की माैत, हादसा कैसे हुआ; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 05 Sep 2026 02:02 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

कुछ दोस्त शुक्रवार रात अलग-अलग बाइकों पर चंडीगढ़ से सोलन के लिए रवाना हुए थे। प्रदीप और आशीष एक ही बाइक पर थे और अपने दोस्तों से आगे निकल गए थे। रात करीब एक बजे जब उनके दोस्त चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले हाईवे पर पहुंचे, तो उन्होंने दोनों युवकों को सड़क पर पड़ा पाया।
विज्ञापन
दोनों मृतक युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से सोलन की ओर बाइक पर जा रहे दो युवकों की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा चंडी मंदिर टोल प्लाजा से पहले हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान प्रदीप (सेक्टर 45, चंडीगढ़) और आशीष (सेक्टर 28, चंडीगढ़) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दोस्त शुक्रवार रात अलग-अलग बाइकों पर चंडीगढ़ से सोलन के लिए रवाना हुए थे। प्रदीप और आशीष एक ही बाइक पर थे और अपने दोस्तों से आगे निकल गए थे। रात करीब एक बजे जब उनके दोस्त चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले हाईवे पर पहुंचे, तो उन्होंने दोनों युवकों को सड़क पर पड़ा पाया।

दोस्तों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और दोनों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किस प्रकार हुआ। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें