चंडीगढ़। पंजाब में दो दिन बाद वीरवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई, वहीं संक्रमण के 61 नए मामले आए। 11 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक 16290 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।
पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को बरनाला और बठिंडा में संक्रमण से 1-1 मौत दर्ज की गई है। संक्रमण के 61 मामले 14 जिलों में मिले हैं जबकि अन्य जिलों में संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं आया है।
ब्लैक फंगस के 3 तीन मामले सामने आने के बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 671 पहुंच गई है। इनमें 598 मामले पंजाब के और 73 मामले दूसरे राज्यों के हैं।