कालका। कालका में कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसार रहा है। पिछले कुछ रोज से आए दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते स्वास्थय विभाग व प्रशासन की भी नींदे भी उड़ गई है। रविवार को भी शक्ति नगर कालका में एक महिला व पुरूष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
एसडीएच कालका के इंचार्ज धर्मेन्द्र ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि गत 17 जून को शक्ति नगर कालका में लुधियाना से आई एक महिला व एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे यह व्यक्ति और महिला दोनों ही उनके ही रिश्तेदार हैं। इनकी सैम्पलिंग 19 जून को हुई थी जिनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। धर्मेन्द्र ने बताया कि जल्द ही संक्रमितों के घर व आस-पास के एरिया को सैनेटाइज करवाया जाएगा व इन्हें आईसेलोट करने की प्रक्रिया की जाएगी। स्वास्थय विभाग अब इन कोरोना संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आए लोगो की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने में जुट गया है ताकि उन्हें भी क्वारेटांइन किया जा सके व उनके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा सके।
स्वास्थय विभाग ने लिए 53 सैंपल (बाक्स में)
कालका एसडीएच से बताया गया कि रविवार को स्वास्थय विभाग की टीम ने जगह-जगह जाकर कुल 53 लोगो की कोरोना सैंपलिंग की । बताया कि इस दौरान कालका के प्रीत नगर से 14, टिपरा से 15 व मढ़ावाला से 24 सैंपल एकत्रित किए गए।