फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी के बिना खाते से ऑनलाइन निकाले 49 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ओटीपी के बिना खाते से ऑनलाइन निकाले 49 हजार रुपये
विज्ञापन

आरोपी ने चार ट्रांजेक्शन में किया बैंक खाता खाली
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-2 निवासी सुरेश राव के बैंक खाते से एक अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन 49 हजार रुपये निकाल लिए। हैरत की बात यह है कि सुरेश राव ने आरोपी को न तो ओटीपी नंबर साझा किया और न ही सीवीवी नंबर बताया। बावजूद इसके आरोपी ने चार विभिन्न ट्रांजेक्शन में उनके बैंक खाते से कुल 49 हजार रुपये निकाल लिए।
आरोपी ने यह रकम 22 जनवरी को निकाली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह मामला फिलहाल साइबर सेल के पास जांच के लिए लंबित है। अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। शिकायतकर्ता ने आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को बताया। यहां तक कि मोबाइल नंबर के फिलहाल वर्किंग में होने की सूचना भी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपी का खाता तुरंत जब्त कर उनकी रकम दिलवाने में सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने सुरेश राव के बैंक खाते से पहली ट्रांजेक्शन 25 हजार रुपये, दूसरी बीस हजार, तीसरी और चौथी दो-दो हजार रुपये की। शिकायतकर्ता द्वारा एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के बाद भी ट्रांजेक्शन करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सेक्टर-2 पुलिस स्टेशन में भी सूचना दी। लेकिन लंबे समय तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बहरहाल, जिला पुलिस ने अब जाकर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें