फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नंबर प्लेट तोड़कर पुलिस से बचने की कोशिश, दो बाइक चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) टीम ने पिंजौर से चोरी हुई बाइक बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजरुद्दीन उर्फ अजरू, निवासी इस्लामनगर पिंजौर और अजीज उर्फ मिठी, निवासी गांव चिकन, पिंजौर के रूप में हुई है। पकड़े जाने से बचने के लिए दोनों ने बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी ताकि पहचान न हो सके।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 15 सितंबर को उसकी बाइक पिंजौर स्थित घर के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 दिसंबर को एवीटी टीम इंचार्ज सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई सुनील दत्त, सिपाही रविन्द्र और होमगार्ड संजीव की टीम ने बीड़ घग्गर क्षेत्र के पास गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को काबू किया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की वारदात कबूल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें