फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक लाख रुपये की रकम भी बरामद हुई है। रिमांड के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह निवासी गांव टोडा जिला पंचकूला (वर्तमान में प्रीतनगर सेक्टर-11 डेराबस्सी जिला मोहाली) और लखविंद्र सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन


डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता श्यामलाल ने पुलिस को बताया था कि उसके बेटे मंदीप को विदेश भेजने के नाम पर आरोपी कुलदीप सिंह व उसके साथियों ने 45 लाख रुपये खर्च का हवाला दिया था। इस पर पीड़ित परिवार ने रिश्तेदारों से उधार लेकर, गहने बेचकर रुपयों का इंतजाम कर आरोपियों को दे दिए। जब उनके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा गया तो बार-बार झूठे बहाने बनाकर टालमटोल करते रहे। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें