फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नवजात वार्ड की ऑक्सीजन पाइपलाइन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने 3 लाख रुपये के कॉपर पाइप बरामद किए, पूछताछ में चार अन्य चोरियां कबूलीं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड से मेडिकल ऑक्सीजन और सक्शन की कॉपर पाइपलाइन चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए कॉपर पाइप के 50 टुकड़े बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चार अन्य चोरी की वारदातें भी कबूल की हैं।
पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को सेक्टर-7 थाना में अस्पताल कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि एमसीएच ब्लॉक से मेडिकल ऑक्सीजन और सक्शन की कॉपर पाइपलाइन काटकर चोरी कर ली गई थी। पाइपलाइन टूटने से ऑक्सीजन का रिसाव होने लगा, जिससे अस्पताल में ऑक्सीजन का दबाव कम हो गया और वेंटिलेटर तथा ऑक्सीजन सपोर्ट पर निर्भर नवजात शिशुओं की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया। अस्पताल को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर पंकज राणा उर्फ पंकू और करण कुमार उर्फ जादू को गिरफ्तार किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी और नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें