पंचकूला। राज्यभर के सभी जिलों में बुधवार को प्रथम चरण की इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कुल 564 स्कूलों ने भाग लिया। इनमें 418 सरकारी और 146 निजी विद्यालय शामिल हैं। इसमें 75,522 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर आयोजित की गई।
डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने अत्यंत जोश और जिम्मेदारी के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन के प्रति जिम्मेदारी की भावना है। हम चाहते हैं कि आज के विद्यार्थी कल के जिम्मेदार नागरिक बनकर सड़क सुरक्षा के संदेशवाहक बनें।