फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कनाडा से लौटे युवक पर हमले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तलवार-रॉड से किया था हमला, हवाई फायरिंग का भी आरोप दोनों सात दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

जालंधर से दबोचे गए दोनों आरोपी, वारदात में इस्तेमाल एक्सयूवी-500 पहले ही बरामद
तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
फरार आरोपियों और हथियारों की बरामदगी के लिए जारी है पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-4 हरिपुर में कनाडा से लौटे युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जालंधर निवासी वंशदीपक और जौरव उर्फ जौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी और फरार आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

तलवार, रॉड से हमला, हवाई फायरिंग का भी आरोप
एसीपी अमन कुमार ने बताया कि 13 जून को सेक्टर-4 हरिपुर निवासी बलविंद्र सिंह की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार बलविंद्र सिंह अपने घर के पास एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान महिंद्रा एक्सयूवी-500 में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और तलवार, लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में बलविंद्र सिंह के सिर, हाथ, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि वारदात के दौरान एक आरोपी ने हवाई फायरिंग भी की। घायल को तत्काल सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रवीण मलिक के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल और गुप्त सूचना के आधार पर पहले वारदात में इस्तेमाल एक्सयूवी-500 बरामद की। इसके बाद संदिग्धों की लोकेशन ट्रेस कर 6 जुलाई को जालंधर के गांव मदारा में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सुनियोजित तरीके से हथियारों के साथ पंचकूला पहुंचे थे और हमले की साजिश में शामिल थे। जांच में यह भी पता चला है कि दोनों पहले भी मारपीट के मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया जाएगा। साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें