फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 7 दिसंबर को ट्रस्ट की स्कूली खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकूला की बैठक महेशपुर स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान जगमोहन गर्ग, महासचिव मुकेश बंसल और यूथ विंग के महासचिव घनश्याम गर्ग ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्रस्ट के यूथ विंग द्वारा स्लम एरिया में पढ़ रहे बच्चों के लिए स्पोर्ट्स डे पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार करना रहा।
जगमोहन गर्ग ने बताया कि ट्रस्ट समाज सेवा और मानवता के कार्यों में लगातार सक्रिय है। हाल ही में ट्रस्ट ने 21 जरूरतमंद कन्याओं का विवाह, एक विशाल रक्तदान शिविर और 1100 बच्चों को बैग वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इसी कड़ी में 7 दिसंबर, रविवार को ट्रस्ट द्वारा ट्राइसिटी के स्लम एरिया में चलाए जा रहे स्कूलों के करीब 350 बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं पंचकूला के सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि पिछली वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में ट्रस्ट के 7 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय खेलों में भाग लिया था, जिनमें से एक छात्र ने राज्य स्तरीय रेसलिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान जगमोहन गर्ग, महासचिव मुकेश बंसल, अनिल गोयल, सज्जन जिंदल, कुसुम गुप्ता, अभिषेक सिंगल, यूथ विंग महासचिव घनश्याम दास गर्ग, वित्त सचिव सजग बंसल सहित ट्रस्ट टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें