पंचकूला। शहीद फ्लाइंग ऑफिसर जयंत ऋषि के शहीदी दिवस के अवसर पर सेक्टर -14 नगर निगम दफ्तर के पास रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 36 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर निफा चंडीगढ़, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, पंचकूला द्वारा एचडीएफसी बैंक के सहयोग से लगाया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन आईटीबीपी के पूर्व आईजी ईश्वर सिंह दुहन ने किया। इस मौके लक्ष्मण सिंह रावत, विनीत जगोता, एचएल सिंगला, गुलशन कुमार, एनएन पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।