फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जीवनभर सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को आजाद करवाया। देश की नई पीढ़ी को गांधी की शिक्षाओं से अवगत करवाने की आवश्यकता है। इन्हीं सिद्धांतों पर चलना ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

इससे पहले राज्यपाल ने राजभवन में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश आजादी के 75 वर्षों को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। हम सब स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को याद कर रहे हैं। सभी महानायकों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर देश को आजादी दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें