फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में तार में फंसा ट्रक, बिजली के पांच खंभे गिरे

Mon, 22 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
विज्ञापन
‌बिजली के खंभ्‍ाे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में एक ट्रक चालक की लापरवाही के कारण बिजली के पांच खंभे टूट गए। शनिवार रात करीब 11 बजे शराब ठेका के ठीक सामने एक ट्रक बिजली के तार में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिजली के तार से ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश में चालक एक के बाद एक कर कई खंभों को तोड़ता चला गया।
विज्ञापन


खंभा टूटते ही तार मेन सड़क पर जा गिरा और चारों तरफ अंधेरा छा गया। रात का समय होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने मौके से पीसीआर और बिजली महकमे को सूचना दी। पांच से दस मिनट के अंतराल में पुलिस और बिजलीकर्मी मौके पर पहुंच गए।

बिजली का खंभा टूटने के बाद करीब एक घंटे तक बिजली के तार सड़क पर पड़े रहे। बिजली की सप्लाई बंद करने के बाद मेन सड़क से तार को हटवाया गया। तब तक पुलिस कर्मियों ने रास्ते पर किसी राहगीर को नहीं जाने दिया। बिजली विभाग के एक्सईएन के मुताबिक इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया कि विभाग का करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें