संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर मोड़ पर एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत है कि हादसे जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं ट्रक पलटने से कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने मौके पहुंचकर सामान्य करवाया।
अमरनाथ ने बताया कि सुबह करीब 6:40 बजे वह काली माता मंदिर में पूजा पाठ के बाद गाड़ी लेकर जैसे मंदिर का मोड़ क्रॉस करने लगे कि एक ट्रक जो परवाणू की ओर जा रहा था। वह मोड़ पर असंतुलित होकर उनकी गाड़ी से जा टकराया। अमरनाथ ने बताया कि साइड की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी करीब 8 फीट पीछे खिसक गई। देखते ही देखते मोड़ पर ट्रक पलट गया। घटना के समय वह अपनी गाड़ी में अकेले थे।
ट्रक चालक गुरविंद्र ने बताया कि वह गोबिंदगढ़ पंजाब से ट्रक लेकर परवाणू की ओर जा रहा था। उसने बताया कि ट्रक में टीन की क्वाइल लोड थी। काली माता मंदिर मोड़ के पास जैसे ही उनका ट्रक पहुंचा तो गुटके खिसकने के कारण क्वाइल का भार एक तरफ हो गया, जिसके चलते ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।
कोट
सुबह करीब पौने सात बजे एक ट्रक पलटने से कुछ समय के लिए जाम लग गया। टीम ने पहुंचकर जाम को खुलवाया। इसके बाद एक क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से साइड किया गया। घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
-नवनीत, ट्रैफिक एएसआई, कालका