फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : जलभराव पर कोरा आश्वासन, हालात जस के तस, विधानसभा अध्यक्ष, मेयर और पार्षद को चुनावी वादे करवाए याद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। टैक्स के रूप में प्रतिवर्ष मोटी रकम जमा करवाने के बाद भी 35 साल से सेक्टर-10 के निवासी नारकीय जीवन यापन कर रहे हैं। विधायक, मेयर और पार्षद चुनाव के दौरान वादे तो करते हैं लेकिन कुर्सी पर बैठने के बाद सब कुछ भूल जाते हैं। यदि इस बार भी बरसात के मौसम में सेक्टर-10 के घरों में पानी घुसा तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। यह कहना है हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हौवा) के चेयरमैन भारत हितैषी एवं प्रधान बीएम कौशिक का।
विज्ञापन

भारत हितैषी और बीएम कौशिक ने रोष जताकर चेतावनी दी है कि सेक्टर-10 के निचले क्षेत्र के मकान नंबर 465 से 486 में पिछले 35 वर्षों की तरह इस बार भी बारिश की बाढ़ से डूबने से जानमाल की हानि की सारी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल एवं पार्षद सोनिया सूद द्वारा चुनाव में किए वादों की याद दिलाकर कहा है कि सभी ने इस समस्या का हल प्राथमिकता के आधार पर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
एसोसिएशन के मुख्य मार्ग दर्शक एसके शर्मा ने बताया कि मकान नंबर 465 से 486 के लो लाइन एरिया में तेज बारिश होने पर 3 से 5 फुट तक पानी घरों में घुस जाता है, जिससे लाखों रुपए का सामान बर्बाद होता है। सेक्टरवासी अर्बन एरिया के टैक्सों का भुगतान करते हैं और जीवन गांव से भी बदतर जीने को मजबूर हो गए हैं। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान व मकान नंबर 479 निवासी सुभाष शर्मा ने बताया कि दूसरे कई सेक्टरों का बारिश का पानी सड़कों के रास्ते बहकर उनके एरिया में आ जाता है, जिससे पानी घरों में घुस जाता है और घरों के बाहर सड़कों पर खड़े वाहन तक पानी में डूब जाते हैं।
विज्ञापन

मकान नंबर 474 निवासी केके कत्याल व मकान नंबर 469 निवासी बाबू दलजीत सिंह ने 35 वर्ष पुरानी इस समस्या का दर्द बयान करते हुए कहा कि हम बरसाती पानी की इस बदहाली से इतने परेशान हैं कि यहां से अपने मकान बेचकर किसी सुरक्षित जगह पर जाने का मन बना रहे हैं। मकान नंबर 477 निवासी इकबाल कृष्ण भसीन व मकान नंबर 478 निवासी बालकृष्ण बंसल ने बड़े दुखी मन से हरियाणा सरकार व नगर निगम प्रशासन से पूछा कि बारिश के दिनों में इस निचले क्षेत्र में रह रहे परिवारों को जलभराव की बर्बादी से कभी छुटकारा मिलेगा भी या नहीं। भारत हितैषी बीएम कौशिक, एसोसिएशन के संस्थापक एनसी स्वामी, महासचिव एनके खोसला ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से आग्रह किया है कि वह बारिश से प्रभावित सेक्टर 10 निवासियों के दर्द को समझें और तुरंत मकान नंबर 486 से सटी सरकारी अधिकार क्षेत्र की जमीन पर एक बड़ा संपवैल बनवाएं, ताकि आने वाले दिनों में सेक्टर वासी किसी भी जान मल के नुकसान से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें