पंचकूला। सेक्टर-4 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उनके पैर में कुत्ते ने काट लिया। इसे लेकर मेयर को उन्होंने लेटर लिखा है। सेक्टर-4 निवासी बुजुर्ग सुरेश कुमार गोयल सेक्टर-10 में अपने काम में गए थे। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उनके दाहिने पैर और बाएं कंधे में काट लिया।
उन्होंने बताया कि वह शुगर और बीपी के मरीज हैं। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले में मेयर को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर मांग की है कि शहर को कुत्तों से मुक्त किया जाए। सेक्टर-4, 10 सहित अन्य जगहों पर कुत्तों की वजह से चलना मुश्किल हो गया है।