फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : पांच कमियां लगा रहा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर बट्टा, शौचालय, एटीएम, टिकट बुकिंग काउंटर और हरमिलाप नगर फाटक की समस्या पर रेल भवन में हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पांच कमियां सिटी ब्यूटीफुल के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर बट्टा लगा रही है। इनमें पब्लिक शौचालय, एटीएम, पंचकूला साइड टिकट बुकिंग काउंटर का नहीं खुला होना, प्रॉपर सफाई व्यवस्था, खंडहर कुलियों का रैन बसेरा शामिल हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को पैसेंजर यात्री सेवा की मासिक बैठक के दौरान हुआ। यह बैठक नई दिल्ली रेल भवन में पैसेंजर यात्री सेवा के चेयरमैन रमेश चंद्र रतन की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इस दौरान इन कमियों को यात्री सेवा समिति के सदस्य रामबीर भट्टी ने प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

इसके अलावा रामबीर भट्टी ने हरमिलाप नगर रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडर पास में हो रही देरी को भी चेयरमैन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस फाटक से रोजाना करीब 28 से 30 हजार यात्री गुजरते हैं। हर दस मिनट पर यह फाटक बंद होता, जिसके चलते रोजाना सुबह और शाम के समय यहां 35 कॉलोनियों के अलावा सैकड़ों वाहन चालकों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पीएससी सदस्य ने चंडीगढ़ के साथ लगते समय मोहाली और पंचकूला में एक अलग से रेल टिकट बुकिंग काउंटर खोलने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि पहले कुछ जगहों पर टिकट बुकिंग की सुविधा थी, जैसे चंडीगढ़ सेक्टर 17 में। यह सुविधा बंद कर दी गई, जिसके बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें